फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today donate blood to Kargil martyrs

आज रक्तदान कर कारगिल शहीदों को करें नमन

Wed, 26 Jul 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Wed, 26 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Today donate blood to Kargil martyrs
अमर उलाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एमबीपीजी कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। एमबीपीजी कॉलेज और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

  
एनएसएस के पूर्व राज्य समन्वयक एवं उच्चशिक्षा विभाग की ओर से नामित किए गए रक्तदान नोडल अधिकारी डॉ. एएस उनियाल ने बताया कि एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यह रक्तदान शिविर कालेज के मनोविज्ञान विभाग के सभागार में होगा, जिसका शुभारंभ सुबह दसे बजे होगा।
विज्ञापन


डॉ. उनियाल ने बताया कि शिविर में एनसीसी, एनएसएस और खिलाड़ियों के अलावा दूसरे छात्र-छात्राएं रक्तदान करेंगे। शिविर में जो विद्यार्थी रक्तदान करने आएंगे, पहले उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा फिर चेकअप होने के बाद वे रक्तदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. उनियाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में डा. सुशीला तिवारी अस्पताल और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के ब्लड बैंक की दो टीमें इसमें सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में एक ओर रक्तदान होगा तो दूसरी ओर कांफ्रेंस हाल में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही कारगिल विजय दिवस के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की है कि कारगिल विजय दिवस पर कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर में पहुंच रक्तदान करने शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकते हैं।  


सिंथिया स्कूल करेगा महादानियों का सम्मान

एमबीपीजी कॉलेज और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर एमबी कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों को सम्मानित करने में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सक्रिय सहयोग करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed