{"_id":"68b8a289c4cd00bd070a4109","slug":"to-overcome-the-losses-the-operation-of-contracted-buses-was-reduced-by-half-haldwani-news-c-8-1-hld1044-629718-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घाटे से उबरने के लिए अनुबंधित बसों का संचालन किया आधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घाटे से उबरने के लिए अनुबंधित बसों का संचालन किया आधा
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पिछले कुछ दिनों से हो रहे घाटे के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी डिपो को अनुबंधित बस सेवा के संचालन के लिए नया आदेश जारी किया है। बुधवार को जारी आदेश में मानसून सीजन तक अनुबंधित सेवा का संचालन आधा करने के लिए कहा है। यात्री न मिलने की वजह से लिए गए निर्णय के बाद हल्द्वानी डिपो से संचालित होने वाली अनुबंधित सेवा की 32 की जगह केवल 16 बसें ही संचालित होंगी।
मानसून सीजन में सबसे ज्यादा नुकसान हल्द्वानी डिपो को हो रहा है। बीते तीन दिन में ही निगम 12 लाख रुपये के नुकसान में है। बारिश के कारण यात्री न मिल पाने की वजह से घाटा झेल रहा निगम अब केवल अपने ही बसों को संचालित करेगा। यहां सौ के करीब बसें और इसमें भी 32 बसे अनुबंधित सेवा की है। इन अनुबंधित बसों में से दिल्ली के लिए 15 बसें हैं जबकि मुरादाबाद के लिए छह बसों का संचालन होता है।