फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   To make the nation prosperous, it is necessary to have a rich language.

राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए भाषा का समृद्ध होना जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
To make the nation prosperous, it is necessary to have a rich language.
हल्द्वानी। विद्यार्थियों का कहना है कि हिंदी भाषा का एक विशिष्ट सौंदर्य है, जो अन्य भाषाओं में देखने को नहीं मिलता है। हिंदी साहित्य बहुत समृद्ध है लेकिन विडंबना यह है कि हिंदी भाषा अपने ही घर में उपेक्षित है। इसका मुख्य कारण नई तकनीकी शब्दावली का कम प्रचलन हो सकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी हैं हम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने कहा कि राष्ट्र को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए संस्कृति के साथ ही भाषा का समृद्ध होना जरूरी है। हिंदी भाषा जितनी समृद्ध होगी उतना ही समृद्ध और देश होगा और देश के नागरिक होंगे। देशवासियों को हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला ने कहा कि इस अभियान से हिंदी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा और हिंदी को प्रमुख भाषा के रूप में स्थान मिलेगा। इस मौके पर हिंदी पर सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। छात्रा हर्षिता पंत के संचालन में हुए प्रतियोगिता के निर्णायक सुरेश चंद्र मिश्रा, मोहन चंद्र जोशी, महेश चंद्र जोशी रहे। अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं में तुलसी शर्मा, मंजू जोशी, नितेश राज, पुष्कर सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह कड़ाकोटी, मीना राणा ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के विजेता
हर्षिता पंत, कक्षा 11 प्रथम, प्रियंका बजेठा कक्षा 10 द्वितीय, निधि क्वीरा कक्षा-9 तृतीय, मौलिक पांडे कक्षा 10 सांत्वना।
सुलेख प्रतियोगिता
साक्षी बोरा कक्षा 8 प्रथम, चिराग शर्मा कक्षा 6 द्वितीय, गौरव कोरंगा कक्षा 7 तृतीय, युवराज पंत कक्षा 8 सांत्वना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed