फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   To catch stray animals in the city of Delhi, Rajasthan desperate

शहर के आवारा जानवर पकड़ने को दिल्ली, राजस्थान वाले बेताब

Sun, 21 Aug 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 21 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
To catch stray animals in the city of Delhi, Rajasthan desperate
नगर ‌न‌िगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसवीएम) के अंतर्गत कूड़ा प्रबंधन के लिए हल्द्वानी समेत पांच नगर निकायों में आठ करोड़ के वाहनों की खरीद होगी। वाहन खरीद के लिए शनिवार को मेयर की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सामने टेंडर प्रक्रिया हुई। इसके अलावा हल्द्वानी और रुद्रपुर के लिए एक-एक एनिमल कैचर वाहन सड़कों पर आवारा घूमने वाले जानवरों को पकड़ने के लिए खरीदा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों को लेकर काफी हंगामा और नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


हल्द्वानी समेत सभी नगर निकायों में कूड़ा प्रबंधन सबसे बड़ी समस्याओं में एक है। कूड़ा उठाने के लिए संसाधनों के अलावा मैन पावर की कमी है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं और भीमताल में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। कूड़ा एनजीओ के माध्यम से उठेगा। इसके एवज में प्रत्येक घर से यूजर चार्ज लिया जाएगा। घरों से कूड़ा उठाकर उसे ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए आठ करोड़ के वाहन खरीदे जाने हैं।
विज्ञापन


इसके लिए कुमाऊं आयुक्त की देखरेख में कमेटी गठित है। शनिवार को कमेटी की बैठक में मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला और नगर आयुक्त हरबीर सिंह की मौजूदगी में वाहनों की खरीद टेंडर हुए। टेंडर प्रक्रिया में पांचों नगर निकायों के अधिकारियों के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान से आठ वाहन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed