फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tire arrived, hill route bus services will start

टायर पहुंचे, पहाडी रूट बस की सेवाएं होंगी शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tire arrived, hill route bus services will start
हल्द्वानी। परिवहन निगम को नए टायर फिर से मिले हैं। इस बार पहाड़ की बस सेवाओं में टायरों का इस्तेमाल किया जाएगा। पहाड़ी रूट पर बसें कई दिनों से बंद थीं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों को नए टायरों की जरूरत है। पिछले दिनों 130 नए टायर आए थे। इन टायरों को मैदानी क्षेत्र की बसों में लगाया था। अब शनिवार को पहाड़ी रूट की बसों के लिए 100 नए टायर आए हैं। इन टायरों को पिथौरागढ़, जंगलिया गांव, गंगोलीहाट, रानीखेत आदि पहाड़ी रूटों की उन बस सेवाओं में लगाया जाएगा जो पिछले एक माह से बंद पड़ीं हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो की बात करें तो पहाड़ी रूट की करीब 16 सेवाओं को बंद किया गया था। टायर नहीं होने की वजह से पिछले एक माह से इन सेवाओं को बंद किया गया था। अब 26 सितंबर से इन सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी नैनीताल मंडल के लिए करीब 200 और टायरों की जरूरत है। फिर भी नए टायरों के आने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। टायर नहीं होने की वजह से रोडवेज की बसों के टायरों में रबर चढ़ाकर काम लिया जा रहा था। इस वजह से कई बार बसें असंतुलित भी हो रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए टायर आने से बंद पड़ी बस सेवाओं का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। फिलहाल 100 नए टायर आए हैं।
- इंद्रासन, सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी), परिहवन निगम, नैनीताल
हल्द्वानी डिपो की कई बस सेवाएं टायर नहीं होने की वजह से बंद थीं। अब पहाड़ी रूट पर वो बस सेवाएं जो बंद हो गई थीं, फिर से शुरू हो जाएंगी।
- सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed