{"_id":"651d5e1890f86bf12c058b95","slug":"tiger-seen-in-khadki-and-chanauti-at-bhimtal-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal News: खड़की और चनौती में बाघ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal News: खड़की और चनौती में बाघ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से की अपील
Wed, 04 Oct 2023 06:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क,भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क,भीमताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 04 Oct 2023 06:14 PM IST
सार
भीमताल के नौकुचियाताल के खड़की और चनौती क्षेत्र में बाघ दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौकुचियाताल के खड़की और चनौती क्षेत्र में एक बार फिर से बाघ दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बाघ दिखाई देने की सूचना पर वन दरोगा किशन भगत टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि मंगलवार को मोहा चंद्र पलड़िया के घर के पास बाघ दिखाई दिया था। वहीं, बुधवार सुबह 8 बजे चनौती में गोरखनाथ मंदिर के पास एक छात्रा ने मार्ग पर बाघ को बैठा देखा। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन
पलड़िया ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को बाघ दिखने की घटना से अवगत कराया गया। वन दरोगा किशन भगत, जीवन रजवार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन