{"_id":"63adfe6b5288af150938731d","slug":"tiger-mauled-the-forest-department-team-four-times-haldwani-news-hld4869420148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वन विभाग की टीम को चार बार गच्चा दे गया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वन विभाग की टीम को चार बार गच्चा दे गया बाघ
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 309 पर इन दिनों बाघ को रेस्क्यू करने में वन विभाग के कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब तक वन कर्मियों का बाघ से चार बार सामना हो गया लेकिन वह हर बार वन कर्मियों को चकमा देकर गायब हो जाता है।
पनोद नाले से लेकर मोहान तक अब तक बाघ ने पांच लोगों को अपना शिकार बनाया है। बाघ को पकड़ने के लिए रामनगर वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम तलाश कर रही है। टीम लगातार हमलावर हुए बाघ को पकड़ने के लिए गश्त कर रही है और बाघ की हर मूवमेंट पर नजर रख रही है।
सर्पदुली रेंज में धनगढ़ी गेट से ढिकाला की ओर एक किमी अंदर वन कर्मियों ने बाघ को काफी देर तक घेर के रखा लेकिन वह आसानी से गायब हो गया। इसके बाद धनगढ़ी नाले के पास भी बाघ को वन टीम ने घेरा लेकिन यहां पर भी वह आसानी से गायब हो गया। वन कर्मियों की टीम का पनोद नाले के पास भी बाघ से सामना हुआ मगर वह झाड़ियों में चला गया। इसके अलावा रात के समय धनगढ़ी गेट के पास भी बाघ दिखा लेकिन बाघ फिर भी वन कर्मियों के हत्थे नहीं लगा।
विज्ञापन
झाड़ियों में घूसकर खुद को बचा रहा
वन कर्मियों की मानें तो क्षेत्र में बड़ी बड़ी झाड़ियां हैं, जिनमें घुसकर बाघ खुद को आसानी से बचा रहा है। डॉक्टरों की टीम बाघ के बेहद करीब पहुंच रही है लेकिन झाड़ियों के चलते उसे पकड़ा नहीं सका। बाघ हाथियों की आहट सुनते ही गायब हो जाता है।
रेंजर शेखर तिवाड़ी के अनुसार बाघ ने जिस जगह पर युवक को ले जाकर मारा था, उस जगह पर पिंजरा लगा रखा है। बाघ की हर मूवमेंट पर नजर रखने के लिए मौके पर हाईटैक कैमरा लगाया गया है। इस कैमरे में बाघ की तस्वीरें आ रही हैं, जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा।