{"_id":"57a4ed344f1c1bdd332b9358","slug":"tiger-attacks-on-the-vilagger-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":" जंगल गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में शौच को गए एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर बाघ ग्रामीण को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
घायल को इलाज के लिए पहले संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल के बेहतर इलाज के लिए उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे नई बस्ती लालढांग निवासी भीम सिंह आमपोखरा रेंज के जंगल में शौच को गया था। लौटते समय झाड़ी में घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला बोला दिया।
विज्ञापन
बाघ के हमले में जख्मी भीम के चिल्लाने की आवाज से बाघ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलते ही डीएफओ कहकशां नसीम भी मौके पर पहुंच गईं।
उन्होंने घायल के परिजनों को सांत्वना देते हुए बताया कि घायल के इलाज का पूरा खर्चा विभाग उठाएगा। इसके साथ ही घायल की सहायता के लिए विश्व प्रकृति निधि और कार्बेट फाउंडेशन की मदद ली जा रही है। डीएफओ ने बताया कि घटनास्थल के पास गश्त बढ़ा दी गई है।
सड़क किनारे हुई झाड़ियों को कटवाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की है। इधर, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर घायल का हाल जाना।
उन्होंने अपने स्तर से उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया।