{"_id":"653f81e4810e877b9609a117","slug":"tiger-attacked-patrolling-forest-personnel-in-kaladhungi-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Attack: गश्त कर रहे वन कर्मी पर बाघ ने किया हमला, अन्य कर्मियों ने भागकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger Attack: गश्त कर रहे वन कर्मी पर बाघ ने किया हमला, अन्य कर्मियों ने भागकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी
Mon, 30 Oct 2023 03:44 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 30 Oct 2023 03:44 PM IST
सार
कालाढूंगी रेंज में एक वन रक्षक पर गश्त के दौरान बाघ ने हमला कर दिया। वन रक्षक के घायल होने पर उसके साथी उसे उठाकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
बाघ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में एक वन रक्षक पर गश्त के दौरान बाघ ने हमला कर दिया। वन रक्षक के घायल होने पर उसके साथी उसे उठाकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।
विज्ञापन
कालाढूंगी रेंज की धापला निहाल तराई भाबर बीट में तैनात वन दरोगा प्रकाश भट्ट अपने वन रक्षक अंकित कुमार एवं आउटसोर्स कर्मी नंदन मेहरा के साथ गश्त पर थे कि धापला मार्ग में कालाढूंगी नगर की आबादी से कुछ ही दूर एक बाघ झाड़ियों से निकलकर उनके सामने आ खड़ा हुआ। इससे पहले वो कुछ समझ पाते बाघ वन रक्षक अंकित कुमार पर झपट पड़ा। साथियों ने हो हल्ला किया तो बाघ झाड़ियों में छुप गया।
विज्ञापन
घटना में अंकित कुमार की पीठ में नाखून के कई निशान लग गए, जिनसे खून बहने लगा। जिसके बाद यह सभी कर्मी पीछे मुड़कर वापस आने लगे तो बाघ ने फिर से इनपर झपटने का प्रयास किया। वन कर्मियों ने कई किलोमीटर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
एसडीओ किरण शाह ने बताया कि घायल वनकमी को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी रेफर कर दिया है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।