फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger again, a woman injured

बाघ ने फिर किया एक महिला को घायल

Tue, 27 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Tue, 27 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tiger again, a woman injured
बाघ ने फिर किया एक महिला को घायल - फोटो : अमर उजाला

22 दिन से क्षेत्र में सक्रिय बाघ ने सोमवार सुबह फिर एक महिला को जख्मी कर दिया। महिला को तत्काल चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के विरोध में वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दो घंटे तक कानियां चौराहे पर जाम लगाया और प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डीएस खाती का पुतला फूंका।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा को भी महिलाओं ने खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों के हंगामे पर कोतवाल संजय पांडे भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। देर रात तक बाघ की घेराबंदी की जा रही थी।
विज्ञापन


 सेमलखलिया निवासी सुमन नेगी अपने ही परिवार की प्रभा, गीता, हेमा, राधा आदि महिलाओं के साथ अपने खेत में मवेशियों के लिये चारा काट रही थी। इसी बीच बाघ ने सुमन पर हमला बोल दिया। बाघ सुमन को खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन के साथ ही साथ गई महिलाओं ने भी शोर मचाना शुरू किया। हल्ला सुन बाघ ने सुमन को जख्मी हालत में मौके पर ही छोड़कर एक गन्ने के खेत में भाग निकला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कार्बेट  टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा व रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा ने घायल के बारे में जानकारी हासिल की।

ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के सूचना देने पर वन विभाग का अमला घटनास्थल सेमलखलिया पहुंचा तो कानियां चौराहे पर एकत्रित ग्रामीणों ने दो घटे तक जाम लगाए रखा। बच्चों की छुट्टी होने पर परेशानी को देखते हुए जाम हटा।

वन विभाग  ने घटनास्थल वाले क्षेत्र को दो किमी की परिधि में पूरी तरह से घेराबंदी  करते हुये हाथियों से बाघ की तलाश में गश्त शुरु कर दी है। जो समाचार लिखे जाने तक जारी है।


आज होगा वन अधिकारी का घेराव  

ईको सेंसिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति की हुई बैठक में ग्राम सेमलखलिया में तेंदुए के हमले में घायल महिला के मामले में वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया है। समिति ने क्षेत्र में घूम रहे बाघ व तेंदुए को शीघ्र मारे जाने की मांग की है। उन्होंने बाघ के नहीं मारे जाने पर मंगलवार को वन अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed