{"_id":"66e3678ba8b6a7788d05fab4","slug":"ticket-booking-time-event-at-ramnagar-railway-station-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-104443-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग का समय घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग का समय घटना
Fri, 13 Sep 2024 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर का समय एक घंटा घटा दिया गया है। वहीं स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से दो माह तक के लिए वेटिंग हॉल भी बंद रहेगा। रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजकुमार वर्णवाल ने बताया कि स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पर पहले सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक टिकट बुक किए जाते थे।
कार्य की अधिकता को देखते हुए टिकट काउंटर का एक घंटे का समय घटा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ही टिकट काउंटर पर टिकट बुक हो सकेंगे। वहीं रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही टिकट बुक होंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस कारण वेटिंग हॉल को भी दो माह के लिए बंद किया गया है। उन्होंने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है। संवाद