{"_id":"67d37482ae2252b64b1b547e5ea22d24","slug":"thunderclap-crack-in-the-wall-of-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वज्रपात से मंदिर की दीवार में दरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वज्रपात से मंदिर की दीवार में दरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 12 May 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात को बिगड़े मौसम बड़ी मार पीपल पोखरा गांधी आश्रम नंबर एक क्षेत्र में पड़ी। यहां तेज गड़गड़ाहट के साथ हुए वज्रपात से भूमिया मंदिर में बड़ी दरार आ गई। एक मकान में भी दरार आई है। क्षेत्र में बिजली के तार भी टूट गए। पेड़ गिरने से एक बारात का तंबू धराशायी हो गया। वज्रपात के काफी देर तक लोग सहमे रहे।
विज्ञापन
पीपल पोखरा गांधी आश्रम नंबर एक निवासी जगदीश चंद्र तिवाड़ी के मकान के बगल में भू्मिया मंदिर है। सोमवार रात अचानक आए आंधी-तूफान से इलाके की बिजली गुल हो गई। थोड़ी देर बाद मंदिर पर बिजली गिरने से धुआं निकलने के कारण दीवार फट गई और मंदिर से सटा सूखा पेड़ गिर पड़ा।
विज्ञापन
जगदीश के मुताबिक बिजली गिरने से उनका मकान को भी क्षति हुई है। घटना के समय घर में मौजूद उनकी पत्नी मीना और बेटी शैलजा, बेटा शलभ बाल-बाल बच गए। गांव के धान सिंह बिष्ट के मकान पर पेड़ गिर पड़ा और बिजली के तार टूट कर गिर पड़े। घटना के समय योगेश गोस्वामी के बहन की बारात आ रही थी, लेकिन बारात आने से पहले तंबू टूटकर धराशायी हो गए। राहत की बात रही कि किसी को चोट नहीं आई। ब्यूरो
विज्ञापन