{"_id":"67e1c5795fd664bb5c0f2424","slug":"three-madrasas-sealed-in-kaladhungi-kaladungi-news-c-302-1-kdg1001-101383-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कालाढूंगी में तीन मदरसे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कालाढूंगी में तीन मदरसे सील
Tue, 25 Mar 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी। कालाढूंगी में सोमवार को तहसील और नगर प्रशासन ने तीन मदरसों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि वार्ड सात में मदरसा फैज-उल-उलूम एहले सुन्नत (जामा मस्जिद), वार्ड चार में मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान सोसाइटी (मोती मस्जिद), वार्ड दो में रजा मदरसा अरबिया एवं मदरसा जामिया हबीबिया दरगाह शरीफ का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मदरसों का पंजीकरण और अन्य ठोस दस्तावेज नहीं मिले। इस पर तीनों मदरसों के संचालकों के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया है।
शेष एक अन्य मदरसा जामिया हबीबिया दरगाह शरीफ (मदीना मस्जिद) में वर्तमान में मदरसा न चलाने के संबंध में प्रबंधक मो. मेहताब की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके माध्यम से बताया गया कि मदीना मस्जिद के पास मदरसा पूर्व से ही बंद है। वहां किसी भी तरह की तालीम नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जसविंदर सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, थानाध्यक्ष पंकज जोशी मौजूद रहे।
यहां बता दें कि बीते दिनों भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने बजरंग दल के साथ बैठक की थी और क्षेत्र में संचालित अवैध मदरसों को सील करने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
-- -- -- -- -- -- -- --
कुछ दिन पूर्व एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कालाढूंगी में संचालित हो रहे मदरसों की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। इस प्रशासन ने संज्ञान लिया और मदरसों की जांच कर कार्रवाई की। - विकास भगत, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
सोमवार को कालाढूंगी क्षेत्र में संचालित मदरसों के प्रपत्रों की जांच की गई। इसके बाद तीन मदरसों को सील किया गया। - रेखा कोहली, एसडीएम, कालाढूंगी