फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three hours off petrol pumps

पेट्रोल पंप तीन घंटे बंद

Sun, 22 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 22 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three hours off petrol pumps
पेट्रोल पंप तीन घंटे बंद - फोटो : अमर उजाला

 रामनगर। डंपर में डीजल भराने के बाद दो युवकों ने पेट्रोल पंप स्वामी से अभद्रता की। आरोप है कि दोनों युवकों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पंप स्वामी को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद रामनगर के सभी पेट्रोल पंप स्वामियों ने तीन घंटे पंप बंद कर दिए। इससे वाहन स्वामियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह शिवलालपुर स्थित सिंघल पेट्रोल पंप में लक्ष्मपुर टांडा निवासी सुंदर सिंह बिष्ट, बलदेव सिंह रावत डंपर में डीजल भराने आए थे। डीजल भराने के बाद दोनों डंपर को पंप के रास्ते में खड़ा कर चले गए। इससे वहां जाम लग गया।

विज्ञापन


पेट्रोप पंप स्वामी अरविंद्र सिंघल ने बताया कि काफी देर बाद जब डंपर स्वामी वहां पहुंचे तो उन्होंने वाहन रास्ते से हटाने की बात कही। इसे लेकर दोनों युवकों ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है युवकों ने गालियां देने के साथ ही जूता उठाकर मारने का प्रयास किया। वहीं डंपर स्वामी सुंदर सिंह बिष्ट, बलदेव सिंह बिष्ट का आरोप है कि हंगामा वाहन हटाने को लेकर नहीं, बल्कि डीजल भराने को लेकर हुआ।
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसकी गाड़ी में 800 रुपये का तेल पड़ता है, जबकि पंप कर्मी 900 रुपये का तेल डालने की बात कहकर अधिक पैसा मांग रहा था। घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया। एसडीएम परितोष वर्मा ने पेट्रोप पंप स्वामी से पंप खोलने की बात कही। पुलिस, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के बीच समझौते के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद नगर से सभी छह पेट्रोल पंप खुले और वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर। पेट्रोल पंप स्वामी से अभद्रता के बाद शहर के सभी पंप बंद हो गए। इससे पंप में वाहनों की कतार लग गई है। इससे एनएच-121 में लंबा जाम लग गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed