फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three booths with more than 1200 voters in the district

जिले में 1200 से अधिक मतदाता वाले तीन बूथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three booths with more than 1200 voters in the district
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों को जिला निर्वाचन विभाग ने एक-एक सब बूथ में बांट दिया है। जिले में ऐसे तीन बूथ थे, जहां मतदाताओं की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए एक बूथ में 1200 से अधिक मतदाता नहीं रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही ऐसे बूथों को एक-एक सब बूथ में अलग करने के लिए कहा गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि कालाढूंगी विधानसभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलुवागांजा में 150 नंबर बूथ में 1269 मतदाता है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार इसे दो भागों में बांटा गया है। इसमें बूथ संख्या 150 और 150 अ बनाए गए हैं। इसमें 725 और 544 वोटर होंगे। रामनगर जीआईसी गुलरघाटी बूथ संख्या 40 में 1289 मतदाता है। इसे भी 40 और 40 अ में विभाजित किया गया है। रामनगर में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्किया बूथ संख्या 90 में 1358 मतदाता हैं। इन्हें भी 90 व 90 अ में तोड़ा गया है।
विज्ञापन

नैनीताल जिले मे 1200 से अधिक वोटर वाले बूथों का सब बूथ बनाया। कालाढूंगी और रामनगर विधानसभा में तीन बूथों को किया गया है अलग।
कंट्रोल रूम में पूछ रहे, वोटर आईडी कब आएगा
हल्द्वानी। कंट्रोल रूम में अब तक 23 शिकायतें आई हैं। सभी पूछ रहे हैं वोटर आईडी कब मिलेगी। साथ ही वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत भी कर रहे हैं। आठ जनवरी से एमबीपीजी कालेज में चुनाव संबंधित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें 15 जनवरी तक 23 शिकायतें मिली हैं। ये शिकायतें वोटर आईडी कार्ड नहीं मिलने, वोटर आईडी कार्ड में नाम गलत आने और वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed