फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three arrested including smack and drug injection in haldwani

Haldwani: नहीं थम रहा स्मैक का कारोबार, तीन गिरफ्तार...आरोपियों के पास से पुलिस ने जब्त किए नशे के 35 इंजेक्शन

Tue, 21 May 2024 12:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 May 2024 12:19 PM IST
सार

हल्द्वानी में पुलिस ने दो लोगों को नशे के 35 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस ने 7.58 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Three arrested including smack and drug injection in haldwani
हल्द्वानी में नशा

विस्तार

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को नशे के 35 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस ने 7.58 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट, जगह की कमी का हवाला देकर HC को शिफ्ट करना सही नहीं
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात मंडी बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की। बाइक चालक ने खुद को उत्तर उजाला वार्ड 29 निवासी माजिद अली और पीछे बैठे व्यक्ति ने खुद को इंदिरानगर निवासी फिरोज अहमद बताया। दोनों के पास से नशे के 35 इंजेक्शन बरामद हुए। वहीं, बनभूलपुरा पुलिस ने गौला पुल के पास देर रात एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। चेकिंग में उससे 7.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने खुद को वार्ड नंबर 22 किदवई नगर निवासी मोहम्मद ताहिर बताया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31.99 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता सोमवार सुबह टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इस दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रही बाइक पर पीछे बैठा युवक पुलिस को देख उतरकर वापस कालाढूंगी की ओर भगाने लगा। पुलिस ने जब बाइक चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि संबंधित युवक ने कालाढूंगी क्षेत्र से उससे लिफ्ट ली थी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 31.99 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। 

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 61 प्रेम नगर कानून गोयान बरेली निवासी आरोपी कुंवर ललित विजय सिंह बरेली से स्मैक बेचने नैनीताल जा रहा था। पूर्व में भी वह स्मैक नैनीताल तक पहुंचा चुका है। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed