{"_id":"6591d1a55ca98118f5017442","slug":"three-accused-arrested-for-shooting-at-resort-operator-nainital-news-c-238-1-shld1020-2019-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रिजॉर्ट संचालक पर गोली चलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रिजॉर्ट संचालक पर गोली चलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Jan 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। समीपवर्ती घटगड़ क्षेत्र में रिजॉर्ट संचालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
शुक्रवार देर रात्रि नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर घटगड़ क्षेत्र में वाहन ओवरटेक करने को लेकर स्थानीय रिजॉर्ट संचालक व हरियाणा के पर्यटकों के बीच विवाद हो गया था। पर्यटकों के गोली चलाने से रिजॉर्ट संचालक घायल हो गया था। शनिवार को रिजॉर्ट संचालक के भाई आदित्य कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सापला रोहतक हरियाणा निवासी दीपक ओल्याण, प्रवीण कुमार व श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार रात पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अपराध और यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तीनों पर्यटकों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
दूसरे पक्ष ने युवकों पर लगाए संगीन अरोप
नैनीताल। इस विवाद में महिला पर्यटक ने युवकों पर हमला करने और उनकी बेटियों को जंगल में घसीटने के संगीन आरोप लगाए हैं। महिला पर्यटक की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। हरियाणा निवासी महिला ने आरोप लगाया एक वाहन ने उनका पीछा किया। उनके पति के साथ गालीगलौच की गई। आरोप लगाया कि घटगड़ के पास पहुंचने पर 10 से 12 लोगों ने उनके वाहन को रोक दिया। युवकों ने उनके पति और अन्य दो दोस्तों को कार से बाहर निकाल डंडों से पीट दिया। आरोप लगाया कि युवक उनकी 17 वर्षीय बेटी और दोस्त की 16 वर्षीय बेटी को वाहन से उतार जंगल की ओर घसीटने लगा। इस पर उनके पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए। तीसरा हवाई फायर करने के दौरान अचानक उनके नाक पर डंडा लग गया। गोली एक युवक के पैर पर लग गई। इसके बाद सभी युवक फरार हो गए। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। संवाद