फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News tourists Crowd in Nainital on Weekend

Nainital: वीकेंड पर सरोवर नगरी में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, रेंग रेंग कर चले वाहन, लोग परेशान

Mon, 05 Jun 2023 01:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 05 Jun 2023 01:37 PM IST
सार

नैनीताल में सुबह से ही सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इसके चलते पूरे दिन शहर के सभी पर्यटक स्थल गुलजार रहे।

विज्ञापन
Nainital News tourists Crowd in Nainital on Weekend
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीक ग्रीष्म सीजन के जून के पहले सप्ताहांत के मौके पर रविवार को नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सुबह से शाम तक पर्यटक स्थलों में सैलानियों का तांता लगा रहा। वहीं सैलानियों ने नौकायन और घुड़सवारी भी की। इधर नगर में भीड़ बढ़ने व पार्किंग स्थल पैक होने के बाद बिना होटल बुकिंग वाले सैलानियों के वाहन अस्थायी पार्किंग स्थलों में रोककर उन्हें शटल से नैनीताल भेजा गया।

विज्ञापन


रविवार को नैनीताल में सुबह से ही सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इसके चलते पूरे दिन शहर के सभी पर्यटक स्थल गुलजार रहे। शाम चार बजे बाद मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, मल्लीताल बड़ा बाजार में सैलानियों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


वहीं चिड़ियाघर जाने के लिए पूरे दिन माल रोड में सैलानियों का तांता लगा रहा। पूरे दिन सभी बोट स्टैंडों में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। नैनीझील नौकाओं से पटी रही। इसके अलावा बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा और शाम को माल रोड में पर्यटकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंग रेंग कर चले वाहन, लोग परेशान
रविवार को नैनीताल में सुबह से ही पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से नगर की सड़कों में वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शाम को माल रोड में जाम लगने से लोग आधे घंटे तक फंसे रहे।


बिना बुकिंग सैलानियों के वाहन अस्थायी पार्किंग में रोके
रविवार को सुबह नगर के सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए जिसके चलते पर्यटकों के वाहन सड़क के किनारे पार्क होने लगे। इस पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए बिना होटल बुकिंग वाले सैलानियों को अस्थायी पार्किंग में रोका। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि करीब 11 बजे से शटल सेवा से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed