{"_id":"628bd9d0992ca416f3362e25","slug":"this-time-parents-will-be-able-to-see-the-children-sitting-at-home-taking-the-title-nainital-news-hld463604880","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार घर बैठे बच्चों को उपाधि लेते देख सकेंगे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार घर बैठे बच्चों को उपाधि लेते देख सकेंगे अभिभावक
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का इस बार सीधा प्रसारण होगा। यह पहला मौका है जब दीक्षांत समारोह में उपाधि लेते अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों को देख सकेंगे। इसके लिए डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में आधा दर्जन कैमरे लगाए जाएंगे।
बता दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 27 मई को प्रस्तावित है। इसके लिए विवि ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष विवि प्रबंधक समारोह का लाइव प्रसारण करेंगे। इससे पूर्व समारोह का कभी भी लाइव प्रसारण नहीं हुआ था। विवि अपने फेसबुक पेज के माध्यम से समारोह का लाइव प्रसारण करेगा जिसके माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों को उपाधि लेते देख सकेंगे। साथ ही समारोह के अन्य कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। भौतिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समारोह का शुभारंभ होगा।
----------
विवि के 58 हजार छात्रों को दी जाएगी उपाधि
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से विभिन्न विषयों में स्नातक और परास्नातक स्तर के 58 हजार विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी। सोमवार को कुलपति प्रो. एनके जोशी ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। कुलपति प्रो. जोशी ने कहा कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत होंगे। कुलाधिपति राज्यपाल गुरमीत सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2019-20 तथा 20-21 यानी 2 वर्षों में उत्तीर्ण हुए 58 हजार 640 स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. केके पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------
115 मेधावियों को दिए जाएंगे मेडल
नैनीताल। 27 मई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में 115 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल वितरित किए जाएंगे। समारोह में 2 वर्षों के पीएचडीधारक 410 शोधार्थी उपाधि लेंगे। इस बीच दो डी-लिट और एक डीएससी भी प्रदान की जाएगी। हालांकि इस बार पहली बार मानद उपाधि नहीं दी जा रही है। इसके अलावा अतिथियों को भेंट किए जाने वाले स्मृति चिन्ह जागेश्वर धाम पर आधारित होंगे। डीएसबी परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी को संयोजक बनाया गया है। इस दौरान आयोजन के लिए गठित की गई समितियों को निर्देशित किया गया है कि 26 मई तक अपना कार्य पूरा कर लें।
-----
शोधार्थियों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य
नैनीताल। समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से अतिथियों को आमंत्रण पत्र अनिवार्य होगा और कर्मचारियों के साथ छात्रों शोधार्थियों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। 27 मई को भीड़ को देखते हुए डीएसबी रोड पर जाम ना लगे इसके लिए भी तैयारियां की गई हैं। छात्रों और अन्य स्टाफ के लिए मस्जिद चौराहे और तल्लीताल से गाड़ियां लगी रहेंगी जिसके जरिये सभी लोगों को एएन सिंह हॉल तक लाया जा सकेगा।
------