फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This fever is burning, persecuting from house to house

ये बुखार तपा रहा, घर-घर में सता रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
This fever is burning, persecuting from house to house
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल बुखार के मरीजों से भरा हुआ है। बेस अस्पताल में 27 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई और आठ में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक मरीज की हालत खराब होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में बुखार के 81 मरीज भर्ती है। बी वार्ड फुल होने के कारण आई और सर्जरी वार्ड के बेडों के अलावा इमरजेंसी में भी मरीजों को रखा गया है। 29 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई गई थी। जिनमें आठ का एलाइजा पॉजिटिव आया है, जबकि 21 का कार्ड टेस्ट पॉजिटिव आया है। एसटीएच में बुखार के 90 मरीज भर्ती है। मेडिसिन वार्ड फुल होने के कारण के वार्ड और स्किन वार्ड में मरीजों को रखा गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के खेल में उलझाए जा रहे डेंगू की मरीज
हल्द्वानी। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा कम दिखाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बाजीगरी में जुट गए हैं। एक सितंबर तक डेंगू के 14 मरीज बताए गए। यह सभी मरीज एलाइजा पॉजिटिव हैं। एसटीच में 11, बेस में 01, केएचआरसी में 02 मरीज दिखाए गए। जबकि अन्य निजी अस्पताल में एक भी मरीज नहीं दिखाया गया। रामपुर रोड स्थित एक अस्पताल में डेंगू के मरीज भर्ती हैं और रिपोर्ट में उस अस्पताल का नाम ही नहीं है। इस संबंध में जब सीएमओ डॉ. भारती राणा से बात की गई तो उन्होंने बेस अस्पताल के फिजीशियन से बात की। फिजीशियन से बात करने के बाद स्थिति साफ हो गई कि बेस में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव आठ मरीज हैं। अब सवाल यह उठता है कि सीएमओ को कौन गुमराह कर रहा है। आखिर डेंगू मरीजों की संख्या कम दर्शाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आंकड़ों की बाजीगरी का खेल क्यों खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल में डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव आठ मरीज भर्ती हैं, जबकि 21 मरीजों का कार्ड टेस्ट पॉजिटिव आया है। डेंगू मरीजों की मानीटरिंग गंभीरता साथ की जा रही है।
-डॉ. भारती राणा सीएमओ, नैनीताल
केंद्रीय विद्यालय ने जारी किया अलर्ट
हल्द्वानी। डेंगू को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने स्कूली बच्चों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने बताया कि डेंगू से बचाव के उद्देश्य से विद्यालय के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को फुल पैंट और कमीज पहनकर विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को सूचना जारी कर दी गई है।
एएनएम-आशाएं करेंगी कूलर, छतों और पानी की टंकियों की जांच
हल्द्वानी। आशा वर्कर और एएनएम सोमवार से विभिन्न वार्डों में जाएंगी और लोगों को डेंगू से बचाव और सावधानी के बारे में बताएंगी। लोगों के घरों में रखे कूलर, छतों और पानी की टंकियों की जांच करेंगी।

रविवार को डीएम कैंप कार्यालय में आशा वर्कर और एएनएम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। डीएम सविन बंसल ने जागरूकता और प्रचार-प्रसार के तौर तरीके स्वास्थ कर्मियों को बताए। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। फेस बुक और अन्य साधनों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई जाए। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि कूलर की टंकी सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें। दोबारा पानी भरने से पहले टंकी को अच्छी तरह सूखा लें। इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल, डॉ. बलबीर सिंह, जिला मलेरिया रोग अधिकारी अर्जुन सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम विवेक राय आदि थे।
डेंगू के लक्षण
= तेज बुखार आना।
= सिर में दर्द होना, आखों में तेज दर्द और जलन होना।
= मांसपेशियों एवं जोड़ों में असहनीय दर्द होना।
= छाती एवं बाहों पर लाल चकत्ते पड़ना।
डेंगू हैमरेजिक के लक्षण
= अन्य लक्षण डेंगू की तरह है।
= पेट में लगातार तेज दर्द होना।
= खाल का ठंडा पड़ना और सिकुड़ जाना।
= नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, गाल के नीचे खून आना और अत्यधिक घबराहट होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed