फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This cleansing Pakkhada could not be passed, cleanliness of the three-canal canal

ये सफाई पखवाड़ा भी गुजरने को, नहीं हो पाई तीनपानी नहर की सफाई

Sat, 30 Sep 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Sat, 30 Sep 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
This cleansing Pakkhada could not be passed, cleanliness of the three-canal canal
कूड़े से पटी नाली। - फोटो : अमर उजाला

पूरे जिले में सफाई पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिले के मुखिया सहित आला अधिकारी सफाई के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। इसके विपरीत मंगलपड़ाव से तीनपानी तक नहर कूड़े से पटी पड़ी है। ये हाल तब है जब यहां से जिले के मुखिया से लेकर बड़े अधिकारी गुजरते हैं। 

विज्ञापन


मंगलपड़ाव से तीनपानी तक की नहर सिंचाई विभाग के अधीन है। सिंचाई विभाग की ओर से इसकी सफाई तीन वर्ष पहले कराई गई थी। तब से इसकी सफाई नहीं हुई है। इस समय पूरे जिले में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद जिले के अधिकारियों की इस नहर पर नजर नहीं जा रही है। यह नहर पूरी तरह चोक हो चुकी है। हल्की बारिश में भी लोगों की दुकान और सड़क पर पानी बहने लगता है। कई बार लोग इसकी शिकायत नगर निगम और सिंचाई विभाग से कर चुके हैं, लेकिन सिंचाई विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। उधर, नगर निगम के अधिकारी भी इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाल यह है कि इस सिंचाई नहर में नगर निगम का गंदा पानी भी जाता है। 
विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि तीन साल से कोई भी विभाग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है। जबकि नगर निगम सहित सभी विभाग सफाई के बड़े-बडे़ दावे कर रहे हैं। उपनगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि यह नाला सिंचाई विभाग के अधीन है। नियमानुसार इसकी सफाई सिंचाई विभाग को करानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed