{"_id":"65641ddd87aef231f90ae857","slug":"thieves-steal-from-retired-ranger-house-in-river-valley-in-haldwani-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Crime: अमेरिका गए रिटायर रेंजर का घर चोरों ने खंगाला, चोरी की सूचना पड़ोसियों ने दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Crime: अमेरिका गए रिटायर रेंजर का घर चोरों ने खंगाला, चोरी की सूचना पड़ोसियों ने दी
Mon, 27 Nov 2023 10:11 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:11 AM IST
सार
चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने रिवर वैली में सेवानिवृत्त रेंजर का घर खंगाल दिया। रेंजर अपनी पत्नी के संग बेटी से मिलने एक महीने पहले अमेरिका गए हैं। घर में पौधों को पानी देने वाली महिला ने जब सामान बिखरा देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में चोर सक्रिय हैं। वे बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। चोरों ने रिवर वैली में सेवानिवृत्त रेंजर का घर खंगाल दिया। रेंजर अपनी पत्नी के संग बेटी से मिलने एक महीने पहले अमेरिका गए हैं। घर में पौधों को पानी देने वाली महिला ने जब सामान बिखरा देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और सेवानिवृत्त रेंजर के बेटे को सूचना दी गई।
विज्ञापन
रिवर वैली गेट नंबर दो में रहने वाले हरीश चंद्र जोशी वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस के अनुसार उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती है। बेटा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। हरीश जोशी अपनी पत्नी के साथ बेटी से मिलने अमेरिका गए हैं। जाने से पहले घर में लगे फूलों को पानी देने के लिए पड़ोस में रहने वाली एक महिला को चाबी दे गए थे। शनिवार को महिला घर पहुंची तो बाहर से चैनल व दरवाजे पर ताला लगा था, लेकिन अंदर सामान बिखरा पड़ा था। छत पर जाकर देखा तो गुमटी का ताला टूटा था। महिला ने सूचना पड़ोसियों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं रेंजर के बेटे दिल्ली से पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। ज्ञात हो कि बीते दिनों रिटायर्ड सीएमओ के घर पर भी चोरों ने धावा बोल दिया था। वह भी बेटी से मिलने अमेरिका गईं थीं। उनकी वापसी में घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन