{"_id":"66380a22aafbf6306f0f9e07","slug":"thief-who-stole-from-two-houses-in-tipi-nagar-and-mandi-area-arrested-haldwani-news-c-8-1-hld1023-352967-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टीपीनगर और मंडी क्षेत्र के दो घरों से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टीपीनगर और मंडी क्षेत्र के दो घरों से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीपीनगर और मंडी क्षेत्र के दो बंद घरों से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5.5 लाख के गहने और 10 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है।
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि 18 अप्रैल को जेआरपुरम तल्ली हल्द्वानी निवासी कुशीराम और 28 अप्रैल को मधुबन विहार टीपीनगर निवासी दीपक कुमार अग्रवाल के घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित आरोपी की पहचान पुरी गदरपुर ऊधमसिंह नगर निवासी आबिद (40) के रूप में हुई। आरोपी को मंडी बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद की गई। आबिद के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में 14, लालकुआं में तीन और बनभूलपुरा में चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस टीम में मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता आदि थे।
अकेला देता था चोरी को अंजाम
पुलिस के मुताबिक आबिद बहुत शातिर है। सिर्फ नैनीताल जिले में ही उसने 15 वर्षों में चोरी की 18 घटनाओं को अंजाम दिया है। वह 15 साल से लगातार चोरियां कर रहा है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आबिद अकेले ही चोरी करता था। वह गदरपुर से बस में हल्द्वानी आता था। दिनभर रोडवेज के पास रहता था। फिर कबाड़ी से सरिया के टुकड़े खरीदता। रात में बंद घरों को खोजकर चोरी करता। आबिद ने गदरपुर थाना क्षेत्र में एक भी चोरी नहीं की है।
विज्ञापन
ये माल हुआ बरामद-
सोने की अंगूठी छह, मंगलसूत्र एक, सोने की चेन एक, सोने की लेडीज चेन एक, नकदी 10 हजार, कान के टॉप्स, झुमके, दो मांगटीका