{"_id":"6022e7998ebc3e74a7513b12","slug":"there-will-be-no-shortage-of-resources-in-secondary-schools-haldwani-news-hld4142136134","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक स्कूलों में नहीं होगी संसाधनों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक स्कूलों में नहीं होगी संसाधनों की कमी
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में संसाधनों की कमी को दूर करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। कुमाऊं के 150 माध्यमिक विद्यालयों में संसाधनों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने 49 करोड़ रुपये का बजट दिया है।
कुमाऊं में 68 ऐसे माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां पेयजल कनेक्शन ही नहीं हैं। 19 स्कूलों में बिजली नहीं है। 45 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा कक्ष भवन जीर्ण क्षीर्ण हो चुके हैं। पहली अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होना है। ऐसे में इन स्कूलों में संसाधन पूरे करने का खाका बनाया गया। मंडल में संचालित 1107 माध्यमिक विद्यालयों में सवा तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विभाग की योजना है कि इंटरमीडिएट में शिक्षकों की कमी को दूर करने के साथ उनमें सभी संसाधनों को भी दुरुस्त किया जाए।
कुमाऊं मंडल के (माध्यमिक) अपर शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि पेयजल और बिजली के कनेक्शन लेने की प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जाए। जहां शौचालय नहीं हैं, वहां शौचालयों का निर्माण कराने को कहा गया है। नए सत्र शुरू होने से पहले विद्यालयों में बेहतर पठन- पाठन की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी माध्यमिक स्कूलों की स्थिति
पेयजल विहीन विद्यालय- 68
जीर्ण- क्षीर्ण विद्यालय- 45
शौचालय विहीन विद्यालय - 17
विद्युतविहीन विद्यालय - 19
मंडल में कुल माध्यमिक विद्यालय- 1107
हाईस्कूल- 404
इंटरमीडिएट कॉलेज- 592
अशासकीय विद्यालय- 111
माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत बच्च- 3,32,202