फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be no relief even this rain

इस बरसात भी नहीं मिलेगी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be no relief even this rain
रामनगर में धनगढ़ी व पनोद नाले में चल रहा पुल निर्माण का कार्य। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। नवंबर 2020 से धनगढ़ी और पनोद नाले में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। पुल को 18 महीने में बनकर तैयार होना था। निर्माण अधि बीतने के बाद भी पुल निर्माण अधूरा है। पुल नहीं बनने से इस बरसात भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। धनगढ़ी और पनोद नाले में बरसात के दिनों में बाढ़ आने से कई लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल निर्माण कार्य का आठ नंवबर 2020 को शुरू किया गया था। धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुलों के निर्माण को करीब 14 करोड़ की धनराशि जारी की गई। धनगढ़ी में 150 मीटर लंबाई का पुल 7.65 करोड़ और पनोद नाले पर 90 मीटर लंबा पुल 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। निर्माणदायी एजेंसी वुडहिल के अधिकारियों ने तब 18 महीने में पुलों के निर्माण पूरा करने का दावा किया था। दोनों पुलों के निर्माण की अवधि पूरी होने के बावजूद अभी तक पुल नहीं बन सके हैं। बरसात के दिनों में नालों में पानी आने की वजह से हाईवे जाम हो जाता है। राहगीर रास्ते में फंस जाते हैं और कई राहगीर तो नाले में आए पानी के बहाव में बह जाते हैं। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि निर्माणदायी एजेंसी और अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने को कहा जाएगा। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर बात की जाएगी। एसडीएम गौरव चटवाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी दोनों नालों के दोनों ओर बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed