{"_id":"68d19cd9b6564487c00f1f4a","slug":"there-will-be-no-classes-for-five-days-in-mbpg-haldwani-news-c-8-1-hld1044-641420-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी में पांच दिन नहीं होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी में पांच दिन नहीं होगी पढ़ाई
विज्ञापन
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। मंगलवार को नामांकन पत्राें की बिक्री होगबी। चुनाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पठन-पाठन कार्य स्थगित कर दिया है। अब 27 तक कॉलेज में चुनाव से जुड़े कार्य ही संपादित होंगे। मतदान के दिन 27 सितंबर को आईकार्ड के साथ छात्र आएंगे और अपना वोट डालेंगे।
पुलिस ने भी चुनाव को गंभीरता से लिया है। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे एसएसपी कार्यालय में चुनाव लड़ने वाले छात्रों के साथ ही चुनाव से जुड़े कॉलेज के शिक्षकाें और प्राचार्य को मीटिंग के लिए बुलाया है। चुनाव को देखते हुए प्राचार्य ने अगले छह दिनों के लिए 27 सितंबर तक सभी संकाय की कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। कॉलेज में केवल शिक्षक ही आएंगे। पिछले सालों में चुनाव के दौरान कॉलेज में विवाद सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
-- -
नैनीताल रोड पर चैनल गेट से मिलेंगे नामांकन पत्र
एमबीपीजी कॉलेज के नैनीताल रोड स्थित चैनल गेट पर काउंटर बना दिए गए हैं। यहां से ही नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। सुबह 11 बजे से सौ रुपये का शुल्क जमा कर चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्र नामांकन पत्र खरीद सकते हैं। नामांकन 24 सितंबर को होगा। चुनाव प्रभारी डॉ. संजय खत्री ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, यूआर के लिए नामांकन शुल्क 1200 रुपये रखा गया है। सचिव व संयुक्त सचिव के लिए आठ सौ और संकाय प्रतिनिधि के लिए 500 रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित है। नामांकन के दौरान 1200 रुपये जमानत राशि जमा होगी। यह जमानत राशि उस स्थिति में जप्त हो जाएगी जब कुल पड़े मत का छठवां भाग प्रत्याशी को नहीं मिलेगा।