फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Power cut warning in Haldwani

UK News: दीपावली रोशन करने के लिए 12 दिन रहेगा अंधेरा, सात घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित; शेड्यूल जारी

Tue, 23 Sep 2025 11:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:18 AM IST
सार

24 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 14 दिनों के लिए यूपीसीएल द्वारा लाइन मरम्मत और पेड़ों की कटाई के कारण हल्द्वानी शहर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

 

विज्ञापन
Power cut warning in Haldwani
प्रतीकात्मक

विस्तार

हल्द्वानी शहर में यूपीसीएल ने बिजली की लाइनों की मरम्मत के साथ ही पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग और दीपावली समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 24 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 14 दिन की अवधि में सुबह से लेकर शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार के अनुसार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।

विज्ञापन


कब कहां शटडाउन
24 और 25 सितंबर - रानीबाग व गौलापार
29 सितंबर - कालाढूंगी रोड चौराहा
30 सितंबर - 13 बीघा बिजलीघर
03 अक्तूबर - नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
06 अक्तूबर - स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
07 अक्तूबर - गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
08 अक्तूबर - बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
09 अक्तूबर - रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
10 अक्तूबर - आजादनगर, धान मिल
11 अक्तूबर - बाजार क्षेत्र, मंडी
13 अक्तूबर को तिकोनिया आदि क्षेत्रों में बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।

पिटकुल भी कराएगा काम
पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन कमलुवागांजा से निकलने वाले काठगोदाम व कमलुवागांजा बिजलीघर के फीडरों के अनुरक्षण कार्य के चलते 27 सितंबर और चार अक्तूबर को सात घंटे बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी पिटकुल के ईई पंकज आर्य ने दी।
विज्ञापन


कमलुवागांजा में बिजली ठप
कमलुवागांजा बिजलीघर में सोमवार को रखरखाव कार्य के चलते बिजली बाधित रही। उपखंड अधिकारी वीबी जोशी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक कार्य किया गया। इस दौरान एक-एक कर फीडरों पर काम किया गया ताकि बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान लामाचौ़ड़, फतेहपुर आदि क्षेत्र प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed