{"_id":"632b5ea409763d08767e94bc","slug":"there-was-an-outcry-over-water-long-lines-on-tankers-haldwani-news-hld4764934164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर मचा हाहाकार, टैंकरों पर लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर मचा हाहाकार, टैंकरों पर लग रही लंबी लाइन
विज्ञापन
हल्द्वानी जगदंबा नगर क्षेत्र में टैंकर से पानी लेते लोग। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर के कई इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। टैंकरों से पानी भरने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। जगदंबा नगर और टीपीनगर में चार दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से 15000 से अधिक आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से पेयजल संकट जल्द दूर करने की मांग की है।
पार्षद रवि वाल्मीकि का कहना है कि जगदंबा कॉलोनी, जय दुर्गा कॉलोनी, कल्याणपुरा, वाल्मीकि कॉलोनी और प्रगति विहार में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे हजारों की आबादी प्रभावित है। हर छह महीने में ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाती है। जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया।
पार्षद राजू नेगी ने बताया कि टीपी नगर में मोटर खराब होने से वार्ड 55, वार्ड 56, जीतपुर नेगी, रामजी विहार इलाके में पानी नहीं आ रहा है। आठ हजार से अधिक आबादी पानी के दर-दर भटक रही है। पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया का कहना है कि पॉलीशीट वार्ड नंबर 5 के शिव मंदिर कॉलोनी में कई दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है जो पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोग पानी छान कर पीने को मजबूर हैं। गंदा पानी पीने से गंभीर बीमारी फैलने का खतरा है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पेयजल संकट वाले इलाकों में टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। ट्यूबवेल ठीक करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारु होगी।