फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a lot of commotion in the meeting of Nainital Municipal Board

Nainital News: आपदा बोर्ड बैठक में सभासद समेत कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी भड़के, बोले- दो घंटे का लंच क्यों ?

Tue, 10 Jun 2025 03:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

नैनीताल पालिका बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में खासा हंगामा हुआ। सभासदों ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। तो कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों ने सवाल किए कि जनता से जुड़ा विभाग होने के बावजूद पालिका के कर्मचारी ड्यूटी समय में पटल पर क्यों नहीं रहते।

विज्ञापन
There was a lot of commotion in the meeting of Nainital Municipal Board
पालिका बोर्ड व कैंट बोर्ड की बैठक में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी व सभासद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल पालिका बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में खासा हंगामा हुआ। सभासदों ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। तो कुछ कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों ने सवाल किए कि जनता से जुड़ा विभाग होने के बावजूद पालिका के कर्मचारी ड्यूटी समय में पटल पर क्यों नहीं रहते। दो घंटे से अधिक समय का लंच क्यों होता है। पालिकाध्यक्ष इसे गंभीरता से लें और औचक निरीक्षण कर सभी को दिशानिर्देश दें।     

विज्ञापन


आपात बोर्ड बैठक में सभासद मनोज जगाती ने कहा कि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की ओर से पालिका चुंगी व पार्किंग में स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ीं महिलाओं की जिम्मेदारी तय करने के बावजूद उन्हें इधर से उधर किसके आदेश पर किया जा रहा है। निर्देश के बावजूद पार्किंग में वाहनों के प्रवेश व बाहर जाने को रजिस्टर में पंजीकृत क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने टीएस, टीआई को तलब कर उनसे इस बाबत सवाल किए व पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि पार्किंग में वाहनों के प्रवेश व निकासी का रजिस्टर हो। कोई भी सभासद कभी भी चेकिंग कर सकता है। शाम को इसका कार्यादेश भी जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद पालिका के कार्मिक ने कार्यालय में लापरवाही पर सवाल उठाए। कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्षों की तरह औचक निरीक्षण हो, पटल पर कार्मिक नदारद मिलेंगे। सुबह चुनिंदा को छोड़कर शेष आफिस नहीं पहुंचते हैं, लंच कब व कितना होगा ये सवाल है, शाम को चार बजे से पहले रवानगी हो जाती है। पालिकाध्यक्ष ने सार्थक पहल का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed