फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'There is no problem in the house of PM Awas Yojana'

‘पीएम आवास योजना के घर में कोई परेशानी तो नहीं’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
'There is no problem in the house of PM Awas Yojana'
‘पीएम आवास योजना के घर में कोई परेशानी तो नहीं’
विज्ञापन

सभी के लिए आवास योजना के निदेशक ने लाभार्थी से पूछे अनुभव
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। केंद्र सरकार की सभी के लिए आवास (एचएफए) योजना के निदेशक आरके गौतम ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी शांति देवी से ऑनलाइन बात की। घर में शौचालय व स्वच्छता की स्थिति, कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया आदि के बारे में अनुभव पूछे। परिवार की आर्थिक स्थिति के अलावा घर बनाने में आई मुश्किलों को लेकर भी बातचीत की।

मल्ला गोरखपुर निवासी शांति ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत 2016 में उनके आवास को मंजूरी मिली। 2020 में घर बनकर तैयार हो गया। वह स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार करती हैं। स्वेटर, टोपी आदि की बुनाई, अचार और मोमबत्ती निर्माण जैसे स्वरोजगार से उनका परिवार चलता है। आरके गौतम शांति देवी के घर के आसपास हरियाली, डोर-टू-डोर से कूड़ा निस्तारण जैसे कार्यों से भी वह संतुष्ट नजर आए। बातचीत के दौरान पड़ोसी कंचन थापा भी मौजूद रहीं। नगर निगम हल्द्वानी के सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी ने बताया कि निदेशक ने हल्द्वानी की प्रगति रिपोर्ट, घरों की स्थिति और अन्य लाभार्थियों से भी संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed