फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There are no topics in the online form, where to fill the numbers

ऑनलाइन फार्म में विषय हैं नहीं, नंबर कहां से भरें

Tue, 16 May 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
There are no topics in the online form, where to fill the numbers
इंडियन पोस्ट - फोटो : source

भारतीय डाक विभाग की ओर से निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक की ऑनलाइन फार्म ने आवेदकों की परेशानी बढ़ा दी है। इसमें अर्थशास्त्र समेत कई विषय नहीं डाले गए हैं इस कारण इन विषयों से 10वीं करने वाले युवा फार्म नहीं भर पा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं ऑनलाइन फार्म किसी भी सब्जेक्ट में 33 से कम नंबर नहीं ले रहा है। इसके चलते ग्रेस से पास हुए अभ्यर्थी भी फार्म नहीं भर पा रहे हैं। फार्म भरने की अंतिम तारीख 18 मई है। भारतीय डाक विभाग ने पूरे भारत में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकाली है।
विज्ञापन


जिसमें उत्तराखंड के लिए 579 पद हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना है और प्रधान डाक घर में जमा करनी है। फार्म भरने की न्यूनतम योग्यता हाइस्कूल पास और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। ऑनलाइन फार्म भरने में हाइस्कूल के हर विषय में प्राप्त किए गए नंबर पोस्ट करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन डाक विभाग ने जो विषय हाइस्कूल के सब्जेक्ट में डाले हैं। वह कम डाले गए हैं।  बेरोजगारों ने डाक विभाग से अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। प्रधान डाकघर पहुंचे बेरोजगार युवकों ने पोस्टमास्टर यतिंद्र बमेटा को पूरी बात से अवगत कराते हुए कहा कि महराष्ट्र, दिल्ली सहित कई राज्यों ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। 


सर्वर में दिक्कत आ रही है। इसके चलते ऑनलाइन फार्म न भरने की शिकायत आई है। वहीं कई और शिकायतें प्राप्त हुई है। इसे देहरादून मुख्यालय को भेजा जा रहा है।
- यतिन्द्र बमेटा पोस्टमास्टर हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed