फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft from Joint Excise Commissioner's Office

संयुक्त आबकारी आयुक्त कार्यालय से चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Theft from Joint Excise Commissioner's Office
हल्द्वानी। चोरों ने नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के पास संयुक्त आबकारी आयुक्त दफ्तर में ताला तोड़कर सेंध लगा दी। चोर संयुक्त आबकारी आयुक्त के कार्यालय से 35 टोंटिया खोल ले गए। टोंटिया खुलने से पानी बहने के कारण भूतल पानी से भर गया।
विज्ञापन

नैनीताल रोड जजी कोर्ट परिसर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जेपीएस भवन में संयुक्त आबकारी आयुक्त का कार्यालय है। शुक्रवार देर रात चोर दफ्तर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने भवन के भूतल में लगी सभी 35 नलों की टोंटिया चुरा ली। टोंटिया निकालने के प्रयास में चोरों ने तोड़फोड़ भी की। शनिवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो घटना का पता चल सका। नलों की टोंटिया खुलने से पानी निचले तल में भर गया। चोरों ने टोंटियों के अलावा कार्यालय के कंप्यूटर आदि उपकरणों और अन्य किरायेदार के कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया। मामले में उप आबकारी आयुक्त विवेक सोनकिया ने भोटिया पड़ाव चौकी में तहरीर दी है। साथ ही मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से भी की है। संयुक्त आबकारी आयुक्त केके कांडपाल को शक है कि घटना को नशेड़ियों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम नहीं
आबकारी विभाग सरकार को करोड़ों का राजस्व देता है, लेकिन संयुक्त आबकारी आयुक्त के कार्यालय में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। पूरे परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। परिसर में रात्रि चौकीदार की व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मकान से दो गीजर चोरी
हल्द्वानी। देव विहार, जगदंबा नगर निवासी निरूपमा पांडेय ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर को वह अपने पैतृक घर बागेश्वर गई थी। 18 सितंबर को लौटी तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में लगे पानी के दो गीजर गायब थे। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

नदी में स्नान करने गया तो बाइक चोरी हो गई
हल्द्वानी। शीशमहल निवासी निर्मल सती ने काठगोदाम पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ 14 सितंबर को गौला नदी में स्नान करने के लिए गया था। नदी में नहाने के बाद जब वह बाहर निकला तो बाइक गायब थी। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed