फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The youth protested against the government's Agneepath scheme

सरकार की अग्निपथ योजना का युवाओं ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The youth protested against the government's Agneepath scheme
खैरना बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते युवा। संवाद - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना और सेना की लिखित परीक्षा के रद्द होने को लेकर क्षेत्र के युवाओं में आक्रोश पैदा हो गया है। गरमपानी, खैरना, मझेड़ा, कफुल्टा, गरजोल, सीमा, व्यासी के युवाओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने युवाओं को छलने का कार्य किया है। युवाओं के दम पर बनी सरकार अब युवाओं को ही अपने से दूर कर रही है। खैरना, गरमपानी के निवासी संतोष सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भारतीय सेना में जाने की तैयारी की है। फिजिकल निकालकर एक वर्ष से लिखित परीक्षा की तैयारी कर रखी है लेकिन अब अचानक सरकार ने लिखित परीक्षा निरस्त कर उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। साथ ही सेना में जाने की उम्र भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

विजय गोस्वामी ने कहा कि सरकार की ओर से अग्निपथ योजना लाना युवाओं के साथ एक छलावा है। युवाओं को केवल चार वर्षों के लिए ही कार्य दिया जाएगा उसके बाद युवाओं को बेरोजगार बना कर छोड़ दिया जाएगा। युवाओं ने कहा कि अगर सरकार की ओर से जल्द अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही युवा अग्निपथ योजना के विरोध में हल्द्वानी में होने वाली रैली में भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संतोष सिंह, विजय गौणी, विजय गोस्वामी, महेंद्र सिंह, विवेक बोहरा, गौरव बिष्ट, चेतन जमनाल, नितिन सिंह, प्रवीण कुमार, महेंद्र सिंह मेहरा, खुशाल सिंह, हर्षित गोस्वामी, पुरव नेगी, हिमांशु गौणी, हिमांशु प्रकाश, बलवंत नेगी, विजय पिनारी, पवन बधानी, विशाल बिष्ट, गोपाल गोस्वामी, पवन बिष्ट, दिवस त्रिपाठी, पवन रौतेला, भास्कर आर्य, गौरव रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed