{"_id":"5e39c9db8ebc3ee6076110ce","slug":"the-young-man-fired-on-the-forest-workers-ramnagar-news-hld372237686","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने वनकर्मियों पर फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने वनकर्मियों पर फायर झोंका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में बनाए सीसी ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे वन कर्मियों पर एक युवक ने फायर झोंक दिया। वन कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तहसील गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय करनेे के बाद जेल भेज दिया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रेंजर संतोष पंत ने बताया कि सोमवार देर शाम को वन दरोगा खीम सिंह अधिकारी, राधेश्याम और वन आरक्षी राजेंद्र रावत, ताराचंद्र, ठाकुर दत्त ध्यानी कोसी नदी पर मदनपुर कुर्मी में नदी पर बनाए सीसी ब्लॉक का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान मदनपुर बोरा छोई निवासी आनंद मनराल उर्फ अन्नू पुत्र गोपाल सिंह सीसी ब्लॉक को क्षतिग्रस्त कर रहा था।
वनकर्मियों के रोकने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी वनकर्मियों पर फायरिंग कर फरार हो गया। गनीमत रही कि फायरिंग में सभी बच गए। वनकर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि एसआई मनोज नयाल, वीरेंद्र बिष्ट ने तहसील गेट से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद