फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The workers' strike ended on the assurance of the MLA

बेहड़ ने पालिका कर्मियों को समर्थन दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The workers' strike ended on the assurance of the MLA
किच्छा। नगरपालिका में अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे चार पर्यावरण मित्रों ने विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। इससे पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को धरने पर बैठे सचिन चरन मैसी ने बताया कि पूर्व में हुई हड़ताल के बाद हुए समझौते में सभी सभासदों की सहमति से पालिका से वेतन ले चुके कर्मचारियों को संविदा पर लिया गया था। चार कर्मचारियों को संविदा से हटा दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि इन्हें संविदा पर लिया जाए। अन्य कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर नौ जुलाई से हड़ताल पर जाने की धमकी दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे पूर्व मंत्री बेहड़ पालिका ने कर्मचारियों से बात की। उन्होंने ईओ से कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने को कहा। वहां ओम प्रकाश दूआ, दीप हंसपाल, सोनू, सचिन चरन, श्याम बाबू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर देर शाम विधायक राजेश शुक्ला ने कर्मचारियों को समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। विधायक ने कहा कि कोरोना काल में सभी कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से पालिका क्षेत्र में आपसी सहयोग से कार्य किया है। इनके साथ पालिका की ओर से भेदभाव करना न्यायोचित नहीं है।

समस्या के समाधान के लिए ईओ संजीव मेहरोत्रा की सहमति के बाद विधायक और ईओ ने कर्मचारियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। वहां सभासद संदीप अरोरा, शोभित शर्मा, विवेक राय, कल्लू चरण वाल्मीकि आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed