फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The work of building embankment in Kosi river should be completed soon.

Nainital News: कोसी नदी में तटबंध बनाने का काम जल्द हो पूरा

Mon, 10 Jun 2024 06:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
The work of building embankment in Kosi river should be completed soon.
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी के तट पर बसे चुकुम गांव में बारिश में ग्रामीणों के घर बह जाते हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से तटबंध बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा भरतपुरी क्षेत्र में भी तटबंध बनाने काम चल रहा है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ चुकुम व भरतपुरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बरसात से पहले हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। विधायक के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, जगदीश छिमवाल, मोहान से नवीन कुमइया, लक्ष्मण सिंह रावत, सोबन रावत, गंगा सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि 800 की आबादी वाले चुकुम गांव में बारिश में गांव का एक हिस्सा बह जाता है। 2021 में आई बाढ़ में ग्रामीण टेंट में रहने को मजबूर हो गए थे। इस गांव को विस्थापित करने की लंबे समय से मांग चल रही है, लेकिन मामला शासन की फाइलों में लटका हुआ है। इस तरह रामनगर शहर से लगा भरतपुरी क्षेत्र भी कोसी नदी के तट से लगा हुआ है। यहां भी बाढ़ के दौरान लोगों के घर बहने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल ने बताया कि चुकुम व भरतपुरी में करीब 3-3 करोड़ की लागत से तटबंध बनाने का काम चल रहा है। चुकुम में करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि भरतपुरी में 40 फीसदी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed