{"_id":"8510ff9157f8243cf0eac0d5738529aa","slug":"the-woman-died-by-hanging-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचशील कालोनी पीलीकोठी स्थित घर में शनिवार की शाम एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस घटना का कारण पारिवारिक तनाव बता रही है।
विज्ञापन
पंचशील कालोनी पीलीकोठी स्थित किराए के मकान में रहने वाला निखिल सिन्हा उत्तराखंड स्टोन क्रशर में काम करता है। शनिवार को पति घर में मौजूद थे। इस बीच उसकी पत्नी निर्मला (35) ने कमरा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली। दरवाजा नहीं खुलने पर पति ने छेद से झांककर देखा तो अंदर पत्नी की गर्दन फंदे से लटकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतारा। महिला ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाया था। पूछने पर पता चला कि महिला आज हीरानगर में संगीत सीखने के लिए गई थी। घर लौटने के बाद उसे किस बात का तनाव हो गया। इस बारे में किसी को पता नहीं है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि निखिल तीन साल से किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता है। उसकी सात साल की बेटी भी है। घटना के बारे में निर्मला के पंतनगर झा कालोनी स्थित परिवार को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन