{"_id":"b8f1880f78b143baf51f8b7fe070bb04","slug":"the-water-from-the-roads-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर सड़क जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर सड़क जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 29 May 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। एक माह से पेयजल संकट और गंदे पानी के साथ कीड़े आने पर इंदिरा नगर के लोगों के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। खाली बर्तन लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दी और जल संस्थान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए लोगों ने धमकी दी है कि व्यवस्था न सुधरी तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर नैनीताल रोड पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इंदिरा नगर पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में एक माह से लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। सुबह एक घंटे जो सप्लाई आ रही है, उसमें गंदा पानी और कीड़े आ रहे हैं। पूर्व पार्षद शकील सलमानी के नेतृत्व में लोगों ने खाली बर्तन लेकर इंदिरानगर बड़ी सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने जल संस्थान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सलमानी ने बताया कि इंदिरानगर बड़ी सड़क, मोहम्मदी चौक, इंदिरा नगर दुर्गा मंदिर, एक मीनार मस्जिद के आसपास पीने का पानी नहीं आ रहा है। गर्मी के दिनों में लोग नहा नहीं पा रहे हैं। बच्चे कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को बताया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर नैनीताल रोड जाम की जाएगी। इस दौरान पार्षद फईम जेबा सलमानी, अहमद शब्बीर, शमीम, असलम, महरुनिशा, इकराम भाई, चांद वारसी, रुकसाना, जेबा अंसारी, सरोज देवी, आशा देवी, देवकी देवी, जेबा, सिमरन आदि थीं।
जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि गंदे और कीड़े वाले पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं ने ऐसे कनेक्शन कर रखे हैं, जो नाली से होकर निकल रहे हैं। मोटर से पानी खींचने पर पाइप लाइन नाली में डूबी होने के कारण गंदा या कीड़े युक्त पानी आ रहा है।