फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The wait is over, Corona's 12010 dose

इंतजार खत्म, आ गई कोरोना की 12010 डोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, Corona's 12010 dose
हल्द्वानी। दस महीने से जिसका इंतजार था। वह अब खत्म हो गया है। कोविड का टीका कोविशील्ड बृहस्पतिवार शाम लगभग सवा सात बजे सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंच गया। टीके को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला टीका केंद्र में रखा गया है। 16 जनवरी को पहले चरणमें राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। टीकाकरण के लिए तीन टीमें लगाई गई। पहले दिन तीन केंद्रों पर 300 लोगों का टीकाकरण होगा। पहले चरण में 9873 स्वास्थ्य कर्मियों में 5380 को टीका लग पाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा क्षेत्रीय टीका केंद्र रुद्रपुर से टीके की12010 डोज लेकर आए। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी और एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत और डॉ. तरुण टम्टा की मौजूदगी में टीके को वाहन से उतारकर जिला टीका केंद्र में रखा गया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जैसे-जैसे डोज आती जाएंगी वैसे-वैसे टीकाकरण का काम चलता रहेगा।
विज्ञापन

स्थान का नाम टीका लगवाने वालों की संख्या
मेडिकल कालेज 775
बेस अस्पताल हल्द्वानी 208
महिला अस्पताल हल्द्वानी 501
पीएचसी लालकुआं 183
पीएचसी मोटाहल्दू 253
पीएचसी पांडे निवाड़ 353
दौलतपुर 142
बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल 229
जीबी पंत अस्पताल नैनीताल 200
सीएचसी भीमताल 300
सीएचसी गरमपानी 151
सीएचसी कोटाबाग 200
सीएचसी कालाढूंगी 179
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर 309
पीएचसी बैलपड़ाव 132
कानिया 172
पीएचसी पीरूमदारा 216
पीएचसी पदमपुर 249
पीएचसी ओखलकांडा 398
सीएचसी रामगढ़ 230
टीका लगने के बाद मिलेगा कार्ड
हल्द्वानी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि टीका लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को रिकार्ड कार्ड दिया जाएगा। कार्ड में क्रम संख्या, लाभार्थी का नाम, मोबाइल नंबर, पता, टीकाकरण का बूथ स्थल, किस कंपनी का टीका लगा है, पहली खुराक की तिथि और समय, दूसरी खुराक की तिथि और समय, डाक्टर का नाम और टीका लगाने वाले का नाम आदि विवरण दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी जानें
23 कोल्ड चेन बनाई गई टीका रखने के लिए
35 केंद्र टीकाकरण के लिए जिले में बनाए गए।
टीके को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रीजिरेटर) रखा जाएगा। इसमें 20 हजार डोज रखी जा सकती है।
= टीकाकरण के दौरान प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होंगे।
= टीकाकरण के बाद अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो एसटीएच में छह आईसीयू और 20 सामान्य बेड आरक्षित रखे गए हैं।
-बेस अस्पताल हल्द्वानी में चार आईसीयू और छह सामान्य बेड, बीडी पांडे अस्पताल में चार आईसीयू और पांच सामान्य बेड आरक्षित रखे गए हैं।
= 16 हजार लीटर का डब्ल्यूआईसी (वॉक इन कूलर) स्वास्थ्य महानिदेशालय से आना है। इसके आने के बाद एक लाख वॉयल से भी अधिक टीके रखे जा सकेंगे।
खांसी, जुकाम और बुखार वालों को नहीं लगेगा टीका
हल्द्वानी। खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वालों को कोरोना टीका नहीं लगाया जाएगा। एक वॉयल से दस लोगों को टीका लगेगा। प्रत्येक व्यक्ति को 0.5 एमएल डोज लगाई जाएगी। कोविड टीका कोविशील्ड को लेकर टीकाकरण करने के संबंध में 168 कर्मियों को दो चरणों में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने प्रशिक्षण दिया। नोडल एवं एडीएम प्रशासन केएस टोलिया ने कहा कि टीकाकरण के दौरान किसी भी तरह की गलती को माफ नहीं किया जाएगा।
30 नए मामले आए, मेयर की हालत स्थिर
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए। उधर, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला के सीटी में हल्का पैच आया है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। कोविड पॉजिटिव आने पर मेयर को बुधवार को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में कोविड पॉजिटिव 67 मरीज भर्ती हैं और 40 की हालत गंभीर है। आइसोलेशन में 05 मरीजों को रखा गया है।

रुद्रपुर में पहुंची 23,300 कोरोना वैक्सीन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए कोरोना की 23 हजार 300 वैक्सीन (कोविशील्ड) बृहस्पतिवार शाम रुद्रपुर पहुंचीं। देहरादून से सड़क मार्ग के जरिये यह टीके रुद्रपुर के क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर तक तक पहुंचे हैं। मकर संक्रांति पर्व और गदरपुर क्षेत्र में किसानों की ट्रैक्टर रैली के कारण देहरादून से कोरोना वैक्सीन लेकर निकला राष्ट्रीय टीका वाहन और एस्कॉर्ट वाहन करीब ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने पत्रकारों तो बताया कि देहरादून से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे की कुल 23,300 कोविशील्ड वैक्सीन रुद्रपुर पहुंचीं हैं। नैनीताल जिले को 12,010 और चंपावत को 2610 वैक्सीन भेजी जा रही हैं। ऊधमसिंह नगर के लिए 8,680 वैक्सीन हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने रुद्रपुर के क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर और कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को टीकाकरण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed