फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The victim threatened to commit suicide if Mukesh Bora was not arrested in Lalkuwa

Haldwani News: पीड़िता ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की धमकी, कहा- 24 घंटे में करें गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 10:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Sep 2024 10:07 AM IST
सार

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला कर्मी ने आत्मदाह की धमकी देकर सनसनी मचा दी।

विज्ञापन
The victim threatened to commit suicide if Mukesh Bora was not arrested in Lalkuwa
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला कर्मी ने आत्मदाह की धमकी देकर सनसनी मचा दी। मंगलवार को पीड़िता ने आरोपी मुकेश बोरा और उसके चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता ने लालकुआं स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। पीड़िता ने पत्रकारों को आपबीती सुनाते हुए पुलिस-प्रशासन पर आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ-साथ उसकी बेटी पर भी बुरी नजर डाली है। बेटी से छेड़खानी के साथ आरोपी ने उसे घर से उठाने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी में फूफा बना हैवान: 16 साल की भतीजी के साथ जंगल में किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को बताई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान जांच अधिकारी को तमाम स्थानों से साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए हैं। बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल को गिरफ्तार करने से बच रही है। पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लालकुआं कोतवाली के सामने आत्मदाह कर लेगी। इस घटना की जिम्मेदार पुलिस रहेगी। इस दौरान पीड़ित महिला की अधिवक्ता भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed