फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The two girls left the house in the test failure

परीक्षा में फेल होने पर दो छात्राओं ने घर छोड़ा

Thu, 28 May 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 28 May 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में फेल होने पर मंगलवार को मुखानी क्षेत्र की दो छात्राएं घर से लापता हो गईं। छानबीन के दौरान एक छात्रा के मोबाइल की लोकेशन फैजाबाद में मिली है, लेकिन दूसरी छात्रा का अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


बिस्कुट फैक्ट्री मुखानी निवासी छात्रा मंगलवार को इंटर का परीक्षाफल देखने के लिए घर से निकली और फिर लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी ढूंढखोज की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले में छात्रा के पिता ने मुखानी पुलिस को मौखिक सूचना दी। पुलिस की छानबीन से छात्रा के मोबाइल की लोकेशन फैजाबाद में मिली है।
विज्ञापन


पुलिस इसी आधार पर छात्रा को बरामद करने का प्रयास कर रही है। वहीं, हिम्मतपुर मल्ला निवासी गोविंद सुयाल इंटर कालेज की छात्रा मंगलवार शाम साढ़े चार बजे परीक्षाफल देखने के बाद घर से निकली। फेल होने के कारण वह काफी निराश थी। छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। बुधवार को पिता ने इस मामले में मुखानी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed