फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The two-day workshop at the Board headquarters

बोर्ड मुख्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला

Thu, 03 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Thu, 03 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
The two-day workshop at the Board headquarters

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में गिरते परीक्षाफल को लेकर मंथन किया गया। यहां आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी विषयों पर सवाल-जवाब हुए। 

विज्ञापन


बोर्ड सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड के गिरते परीक्षाफल को ध्यान में रख इसका स्तर उठाने को लेकर 2015 की उत्तर पुस्तिकाओं का अध्ययन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा हिंदी विषय की कापी में व्याकरण, निबंध, पत्र लेखन नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं इतिहास में विदेशी क्रांतियां आड़े आ रही थी, तो नक्शे भी अधिकांश बच्चे नहीं भर पा रहे थे। इसके लिये राज्य शैक्षणिक संस्थान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से तीन विषय विशेषज्ञ आए। वहीं डाइट भीमताल, रुद्रपुर से छह-छह विशेषज्ञों के साथ ही आसपास के विद्यालयों से 18 विषय विशेषज्ञों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रशिक्षण के लिये बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मूल्यांकन में विद्यार्थियों की तीन कैटेगरी बनाई गयी थी। जिसमें 33 से 50 अंक लाने वाले विद्यार्थी लो, 51 से 80 अंक लाने वाले मिडिल, 81 से 100 हाई अंक लाने वाले बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का अध्ययन किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन शोध अधिकारी मनोज पाठक, विजय शेखर बलोदी ने किया। इस दौरान सचिव डॉ. आरडी शर्मा, अपर सचिव वीपी सिमल्टी, अशोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, शोध अधिकारी आनंद सिंह बिष्ट, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद जहां परीक्षाओं में जुट चुका है वहीं परीक्षा कार्यक्रम ही नही बन पा रहा है। इसमें अर्धकुंभ मेले के साथ ही राज्य सरकार द्वारा अभी तक छुट्टियों का कैलेंडर घोषित न करना आड़े आ रहा है। बोर्ड सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया हाईस्कूल, इंटर परीक्षा 2016 का परीक्षा कार्यक्रम अभी नही बन पा रहा है।

जिसमें राज्य सरकार द्वारा कि कब कब छुट्ट्यिां होनी हैं का कैलेंडर तथा 2016 में होने वाले हरिद्वार में अर्धकुंभ की भी तिथियां बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। जिस कारण परीक्षा कार्यक्रम बनाने में विलंब हो रहा है। जिन तिथियों में अर्धकुंभ स्नान होना है।


 उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद भी गैप रखना है, इसके साथ ही कोई तीज, त्योहार किन-किन तिथियों में आ रहा है इन दोनों तिथियों के आने के बाद ही हाईस्कूल, इंटर परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। हालांकि अर्धकुंभ मेले में मुख्य स्नान तिथियां 14 जनवरी से शुरू होकर आठ फरवरी, 12 फरवरी, 22 फरवरी, सात मार्च, सात अप्रैल, आठ अप्रैल, 14 अप्रैल, 15 अप्रैल, 22 अप्रैल तक हैं। इसी बीच बोर्ड परीक्षाएं भी होनी है। पिछले वर्ष 2015 में बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से एक अप्रैल तक हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed