{"_id":"84a4665a9f6498346f29d802770a8f69","slug":"the-tour-also-will-be-checked-at-the-time-of-the-return-flight-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरे से वापसी के वक्त भी जांचा जाएगा सीएम का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौरे से वापसी के वक्त भी जांचा जाएगा सीएम का विमान
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला, रामनगर
Updated Fri, 29 May 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के हर दौरे पर रवाना होेने से पहले हेलीपैड के साथ ही पुष्प गुच्छ, शिष्टाचार स्वरूप भेंट गई वस्तुओं की भी पुन: जांच होगी। हेलीकॉप्टर को भी फिर से चेक किया जायेगा।
विज्ञापन
अभी तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले पूरी तरह चैक किया जाता था। लेकिन दौरा करने के बाद हेलीकॉप्टर चेक रवायत नहीं थी। इसे बदला गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वापसी में भी जांच-पड़ताल के बाद ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
पुलिस कप्तान सैंथिल अबुदेई ने इसकी पुष्टि की। कहा कि अभी तक चेकिग एक तरफ से ही होती थी, लेकिन अब दोनों तरफ से चेकिंग होगी। उन्होंने पुष्पमालाओं और पुष्प गुच्छ की भी पहले ही जांच हो जाती है, लेकिन हेलीकॉप्टर में रखते हुए अब इनकी पुन: जांच होगी।
विज्ञापन