फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The tiger is eluding the rescue team.

Nainital News: रेस्क्यू टीम के हत्थे नहीं चढ़ रहा बाघ

Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The tiger is eluding the rescue team.
प्रतीकात्मक।
रामनगर। ढेला में महिला को मारने वाला वाला हमलावर बाघ रेस्क्यू टीम के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। रविवार रात और सोमवार सुबह घटनास्थल पर बाघ के पदचिह्न नहीं मिले हैं। फिलहाल पिंजरा, कैमरा ट्रैप, ड्रोन और हाथियों से गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई सांवल्दे पश्चिमी निवासी सुखिया देवी (65) पत्नी चंदन सिंह को बाघ ने मार डाला था। हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगाया है जहां पर मृतका के कपड़े रखे हुए हैं। वन विभाग के मुताबिक बाघ जिसका शिकार करता है उसकी गंध को पहचानता है। ऐसे में वृद्धा के कपड़ों की गंध के पास बाघ जरूर आएगा। बाघ को पकड़ने के लिए मौके पर एक अतिरिक्त पिंजरा लगाया गया है और हाथियों से गश्त की जा रही है। अब तक बाघ से वन कर्मियों का सामना नहीं हो पाया है। बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए पशु चिकित्सक ने घटनास्थल के आसपास डेरा डाला हुआ है। एसडीओ कालागढ़ अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि बाघ अब तक पकड़ में नहीं आया है, उसकी तलाश में वनकर्मियों की टीम जुटी है।
विज्ञापन



मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बैठक

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत रामनगर रेंज स्थित जुड़का वन परिसर में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए हुई गोष्ठी में डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि इस मुद्दे पर संवेदनशील, सतर्क एवं मानवीय रवैया अपनाया जाए। डीएफओ ने अधिकारियों, कर्मचारियों को अवैध पातन, अवैध खनन एवं अतिक्रमण की रोकथाम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ किरन शाह, रेंजर डीएन सुनाल, वन दरोगा प्रमोद पंत, मो. इमरान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed