फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The theft in the posh colony was solved; a young man from Someshwar was arrested within 10 hours

Haldwani News: पॉश कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा सोमेश्वर का युवक 10 घंटे में गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 09:44 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 09:44 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर की पॉश कॉलोनी बद्रीपुरा में बुजुर्ग महिला के घर से बक्सा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
The theft in the posh colony was solved; a young man from Someshwar was arrested within 10 hours
हल्द्वानी में आईजी के आवास के पास हुई चोरी की का हुआ खुलासा पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर की पॉश काॅलोनी बद्रीपुरा में बुजुर्ग दया नेगी के आवास से बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे बक्सा चुराने के आरोपी को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सोमेश्वर निवासी वीरेंद्र बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का सहारा लिया था। किरायेदार बनकर आए युवक ने भागते समय रास्ते में खुद को फौजी बताया।

विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन सभागार में बताया कि दया नेगी पत्नी स्व. जगत सिंह नेगी के वार्ड 11 बद्रीपुरा स्थित घर में बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति किराये पर कमरा लेने आया। अपना नाम दीपक बिष्ट बताते हुए उसने वृद्धा से पीछे का मुख्य गेट खोलने के लिए कहा।

विज्ञापन

जब महिला गेट खोलने चली गई तो आरोपी पहली मंजिल स्थित कमरे से बक्सा चुराकर भाग गया। बक्से में सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मकान के रजिस्ट्री के पेपर थे। मामले में बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी कोतवाली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए तत्काल एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ सिटी अमित कुमार सैनी की टीम बनाई गई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये माॅनीटरिंग कर आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस हुई। देर रात करीब 12 बजे उसकी गिरफ्तारी हुई। उसका नाम विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी खाड़ी सुनार थाना सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा है। उसके पास मिले बक्सा के अंदर पर्स में रखे 8000 रुपये, पायल, बिछुवा, बाली, मंगलसूत्र, रजिस्ट्री के पेपर मिले। प्राथमिकी में चोरी के सामान की बरामदगी की धारा बढ़ाते हुए कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed