फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The state of Kumaon University will improve by 20 crores

रूसा की बैठक में कुविवि के विभिन्न विकास कार्यों को मिली संस्तुति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
The state of Kumaon University will improve by 20 crores
कुविवि के प्रशासनिक सभागार में रूसा की बैठक लेते कुलपति। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की विकास और नियोजन समिति (रूसा) की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो.केएस राना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई कार्यों की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में हुई बैठक में रखे प्रस्तावों में रूसा निदेशालय के निर्माण, पुनरोद्धार कार्य, विवेकानंद पीठ और अंर्गल्स फोर्ट मेें कक्षा-कक्ष की मरम्मत, डीएसबी परिसर, कुमाऊं विवि के अतिथि गृहों की मरम्मत और कुमाऊं विवि के बहुउद्देश्यीय सभागार का नव निर्माण कार्य शामिल था।
विज्ञापन

बैठक में रूसा की ओर से अनुमोदित 20 करोड़ की धनराशि से अंर्गल्स फोर्ट में जीर्णशीर्ण अवस्था में पुराने भवन के साथ पर विधि संकाय भवन की स्थापना और मरम्मत, केंद्रीय पुस्तकालय के समीप भवन के विस्तारीकरण, डीएसबी परिसर के तीन महिला छात्रावासों का जीर्णोद्धार, प्रयोगशालाओं का जीर्णोद्धार और वनस्पति विज्ञान विभाग में टाइल्स फिटिंग समेत अन्य कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किया कि डीएसबी परिसर के हिमालयन संग्रहालय के पुनरोद्धार कार्य के बाद बचने वाली 50 लाख की धनराशि से संगीत और गणित विभाग के भवनों की मरम्मत के अलावा भू विज्ञान-जंतु विज्ञान विभाग के भवनों की छत की मरम्मत कराई जाएगी। बैठक में विवि की भूमि पर किए अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई। कुलपति प्रो.राना ने अतिक्रमण की एसआईटी जांच के लिए शासन से सिफारिश की जानकारी दी।
आवासों से लैंडलाइन फोन हटेंगे, सिम दिए जाएंगे
बैठक में तय किया कि विवि के तहत सभी संकायाध्यक्षों, निदेशकों, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, विकास व नियोजन और नोडल अधिकारी रूसा, भीमताल परिसर और नैनीताल परिसर के निदेशकों को विवि की ओर से मोबाइल सिम मुहैया कराया जाएगा, इसका हर माह 500 रुपये का भुगतान विवि करेगा।

इसके बाद विवि के समस्त संकायाध्यक्षों और निदेशकों के आवासों में लगी लैंडलाइन फोन सुविधा बंद कर दी जाएगी। बैठक मेें कुलसचिव डॉ.महेश कुमार, रूसा के नोडल अधिकारी प्रो.अतुल जोशी, प्रभारी नियोजन प्रो.बीएल साह, प्रभारी निर्माण प्रो.एमएस मावड़ी, वित्त नियंत्रक तथा परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल रोहित नारियाल तथा विवि के सहायक अभियंता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed