फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The soldier funeral with military honors

सैन्य सम्मान के साथ फौजी को दी अंतिम विदाई

Sat, 03 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ज्योलीकोट
अमर उजाला ब्यूरो ज्योलीकोट Updated Sat, 03 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The soldier funeral with military honors
मृतक को सलामी देते जवान - फोटो : अमर उजाला
समीपवर्ती गांव सरियाताल निवासी कुमाऊं रेजीमेंट के जवान भूपेंद्र सिंह जीना (24) की नरोला रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना में मौत हो गई। भूपेंद्र परिवार का इकलौता पुत्र था और फौज से छुट्टी लेकर घर आ रहा था।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव के पहुंचने के बाद शुक्रवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में सैनिक की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। 6-कुमाऊं रेजीमेंट में वर्ष 2013 में भर्ती भूपेंद्र वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे और छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


31 अगस्त की सुबह सात बजे नरोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की खिड़की से बाहर झांकने के दौरान उनका सिर पोल से टकरा गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जेब में मिले परिचय पत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। जीआरपी ने उनकी रेजीमेंट के उच्चाधिकारियों और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीती रात नायब सूबेदार रमेश चंद्र जोशी और सेना के अन्य जवान भूपेंद्र का शव लेकर उनके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पिता नंदन सिंह जीना, माता कमला जीना समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। भूपेंद्र की अचानक हुई मौत से समूचा क्षेत्र गमगीन हो गया। भूपेंद्र की तीन विवाहित बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

शुक्रवार को रानीबाग चित्रशिला घाट पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर बीएस रौतेला व रमेश चंद्र जोशी आदि ने पुष्प चक्र अर्पित किए, जबकि जवानों ने शस्त्र उल्टे कर अंतिम सलामी दी। संसदीय सचिव सरिता आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री जया बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य डा.हरीश बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेम आर्या, सांसद प्रतिनिधि हरगोविंद रावत, पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, सामाजिक कार्यकर्ता डा. ललित जोशी, ग्राम प्रधान नंदी देवी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हिमांशु पांडे आदि ने भूपेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

...होनी को कौन टाल सका

चित्रशिला घाट पर अंतिम विदाई देने पहुंचे नायब सूबेदार रमेश चंद्र जोशी ने बताया दिवंगत जवान भूपेंद्र की जेब से जो टिकट मिला था वह गरीब रथ का एसी क्लास का था और उन्हें 4 सितंबर को पहुंचना था, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।


मौत ने उनका प्लान बदल दिया और वह चार सितंबर के बजाए 31 अगस्त को ही घर के लिए रवाना हो गया। भूपेंद्र की मौत से उनके परिवार के सपने तार-तार होकर बिखर गए। परिजन भूपेंद्र की गृहस्थी बसाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह सबको रोता बिलखता छोड़ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed