फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The smugglers again cut down the sandalwood tree

तस्कर फिर काट ले गए चंदन का पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
The smugglers again cut down the sandalwood tree
हल्द्वानी। पुलिस और वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था सवालों में है। तस्कर कई दिनों से लगातार चंदन के पेड़ों के निशाना बना रहे हैं लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के हाथ खाली हैं। अब तस्करों ने चीनपुर में एक घर में चंदन के पेड़ पर आरी चला दी है।
विज्ञापन

शहर में लगे चंदन के पेड़ों को सुनियोजित तरीके से तस्कर ठिकाने लगा रहे हैं। बिठौरिया, ठंडी सड़क, सिंचाई विभाग कॉलोनी (कालाढूंगी रोड) आदि जगहों से तस्करों ने एक बाद एक कई चंदन के पेड़ काट दिए हैं। यह घटनाएं करीब एक महीने के अंदर हुई है। पुलिस और वन विभाग में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जांच के नाम पर केवल निरीक्षण ही हो सका है। बेखौफ हो चुके तस्करों ने एक बार फिर चंदन का पेड़ काटा है। इस बार तस्करों ने चीनपुर में रिटायर पोस्टमास्टर स्व. हंसादत्त जोशी के मकान से चंदन का पेड़ काट लिया है। उनकी बेटी संध्या जोशी ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप राठौर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

तस्करों के हौसले बुलंद
हल्द्वानी। हल्द्वानी में वन विभाग के आला अफसरों के कार्यालय और आवास हैं। इसमें डीएफओ, सीएफ, सीसीएफ, एपीसीसीएफ जैसे अफसर हैं। हल्द्वानी रेंज का कार्यालय भी है। ऐसे में तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच तस्कर शहरी क्षेत्र में धड़ल्ले से पेड़ काट रहे हैं, ऐसे में जंगलों का हाल क्या होता होगा उसका अंदाज लगाया जा सकता है। बीते दिनों तस्करों ने ठंडी सड़क पर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दो चंदन के पेड़ों काट लिया था, जिसकी भनक तक नहीं लग सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed