फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The servant turned out to be Baba's killer

सेवक ही निकला बाबा का हत्यारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The servant turned out to be Baba's killer
नैनीताल में बाबा केशरनाथ के हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों को जानकारी देते एएसपी राज? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। हफ्ताभर पहले कैंची के पास बाबा केशरनाथ की हत्या उनके ही सहयोगी (सेवक) तीरथ सिंह ने की थी। सेवक के शराब पीकर आने से दोनों के बीच विवाद हो गया था। कुटिया से निकालने पर सेवक आगबबूला हो गया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी तीरथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर बाबा केशरनाथ गिरी हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि 30 जनवरी को भवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात लोगों ने कैंची क्षेत्र के जंगल स्थित कुटिया में बाबा केशरनाथ और उनके सहयोगी तीरथ सिंह निवासी तल्ला निगलाट के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बाबा केशरनाथ को भवाली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बाबा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

31 जनवरी को ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर धारा 302/323 के तहत मुकदमा दर्ज किया। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, सीओ अनुषा बड़ोला के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर जांच शुरू की गई। टीमों ने पूछताछ के साथ ही कैंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन ने बताया कि पुलिस ने बाबा के सहयोगी तीरथ सिंह की काल डिटेल की जांच करने के साथ उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीरथ सिंह और अन्य गवाहों के बयानों में विरोधाभास मिला। बताया कि तीरथ सिंह लगातार अपने बयान बदल रहा था।
घटनास्थल से पुलिस ने एक लाख पांच हजार और सौ ग्राम चरस भी बरामद हुई थी। इससे साफ था कि हत्या का मकसद न तो लूटपाट था और न ही बाहर से आकर किसी ने हत्या की थी। पुलिस ने फिर से तीरथ सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाबा की हत्या का जुर्म कबूल लिया। तीरथ सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उसने शराब पी थी।

इस पर बाबा केशरनाथ तीरथ पर क्रोधित हो गए और उन्होंने एक लकड़ी तीरथ के सिर पर मार दी। उसके बाद धक्का देकर तीरथ सिंह को कुटिया से बाहर निकाल दिया और दोबारा न आने को कहा। तीरथ ने पुलिस को बताया कि जब बाबा केशरनाथ चले गए तो उसने कुटिया में जाकर लकड़ी से बाबा के सिर पर दो बार वार कर दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी तीरथ सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गयी खून लगी लकड़ी भी बरामद कर ली। आरोपी भवाली थाना क्षेत्र तल्ला निगलाट गांव निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में भवाली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनवर सिंह, एसआई राजेश जोशी, हरीश पुरी और महिला एसआई आशा बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed