फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The runners touched the sky with the ground

मेधावियों ने जमीं से छुआ अंकों का आसमां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The runners touched the sky with the ground
हल्द्वानी सिंथिया स्कूल में सीबीएसई इंटर की परीक्षा में सफल होने पर खुशी का इजहार करते छात्र। अम? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोरोना के कारण भले ही सीबीएसई 12वीं की परीक्षा नहीं हुई लेकिन जब परीक्षाफल का नंबर आया तो अंकों की बरसात हो गई। दसवीं से लेकर 11वीं तक की मेहनत रंग लाई। मूल्यांकन में वे खरे उतरे। जिले में तीन विद्यार्थियों ने सबसे अधिक 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनमें सैंट थेरेसा के परमेंदर सिंह भाटिया, बिड़ला स्कूल के निर्विक साहू और लावन्या नौटियाल शामिल हैं। बीएलएम की कनिका बिष्ट, बिड़ला स्कूल की अनन्या प्रदीप, इंस्पिरेशन स्कूल की कृतिका भट्ट और आयुष कुंतल को 99 प्रतिशत मिले हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई का 12वीं का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों में बिना परीक्षा के कैसे और कितने नंबर मिलेंगे, इसको लेकर शुरू से ही उत्सकुता बनी हुई थी। जब उन्होंने अपना रिजल्ट देखा तो राहत महसूस की। बता दें कि इस बार बच्चों की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई, लेकिन बोर्ड ने 10वीं परीक्षा परिणाम के आधार पर 30 प्रतिशत, 11वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर 30 प्रतिशत और यूनिट टेस्ट या अर्द्धवार्षिक परीक्षा या प्री बोर्ड कंपोनेंट के आधार पर 40 प्रतिशत मार्किंग की और परिणाम घोषित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed